बेमेतरा. एक युवक को इसलिए जेल जाना पड़ा, क्योंकि उसने अपनी एक दोस्त के साथ टिकटॉक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था. साजा पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर आरोपी आशीष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को सालेपुर में रहने वाले युवक अपने साथ घूमाने ले गया था. आरोपी ने इस दौरान उसके साथ टिक टॉक वीडियो बनाया और फिर वायरल कर दिया था. वीडियो जब लड़की के परिवार वालों ने देखा तो आक्रोशित हो गए और उससे पूछताछ की.
http://बाल संप्रेषण गृह से फरार दो में से एक अपचारी बालक सिमगा में पकड़ाया
इस पर नाबालिग ने बताया कि वो अपने दोस्त के साथ धमधा के पास घुमने गई थी. इसी दौरान उसने डराकर वीडियो बनाया और उसके साथ छेड़छाड़ भी की. इतना ही नहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. थाना प्रभारी के मुताबिक बताया कि नाबालिग लड़की के परिजनों ने बीते 21 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई. इनके मुताबिक बीते 7 मई को नाबालिग आरोपी के साथ घूमने गई थी. इसी दौरान उसने टिक टॉक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. आरोपी के खिलाफ धारा 363, 354, 506 और पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार किया गया.
http://TVS Ntorq 125 Race Edition लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स







