আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जान जोखिम में डालकर बच्चों के साथ जा रहे थे इसलिए रोका, जबरदस्ती नहीं की : एसपी

Published on: February 26, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. किशनपुर जघन्य हत्याकांड में कथित शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों द्वारा साइकिल रैली से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जाते ग्रामीणों को स्थानीय पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 53 में रोक लिया. साइकिल यात्रियों को समझाने जिला पुलिस कप्तान स्वयं पिथौरा पहुंचे और ग्रामीणों से उनकी मांग के संबंध में विस्तृत चर्चा कर उन्हें समझाइस दी. साइकिल यात्रियों को रोकने के बाद पुलिस थाना में ही मीडिया से चर्चा करते हुए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि उन्होंने सोमवार को भी स्वयं पिथौरा पहुंच कर साइकिल रैली से रायपुर नहीं जाने की समझाइस दी थी. जिसे उन्होंने मान भी लिया था क्योंकि वर्तमान में विधानसभा सत्र चल रहा है इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने में दिक्कत होगी. सत्र के बाद वे स्वयं उन्हें मुख्यमंत्री से मिलवा सकते हैं.

http://सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला दलाल समेत 7 गिरफ्तार

किशनपुर हत्याकांड में अब तक कुल 5 आरोपी गिरफ़्तार कर जेल भेजे गए हैं. परिजन एवं ग्रामीण और भी आरोपी होने की बात कह रहे हैं. इस सवाल पर श्री शुक्ला ने बताया कि उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले को स्वयं देखा उसके बाद ही न्यायालय में चालान पेश किया है. परिजनों की मांग पर उन्होंने नार्को रिपोर्ट भी उन्हें उपलब्ध करवाई है. इसके अलावा वे सी बी आई जांच की मांग कर रहे हैं. इसके लिए वे इसकी अनुशंसा भी कर सकते हैं. पर उक्त घटना में वे राष्ट्रीय राजमार्ग जो कि फ़ास्ट हाईवे है उस पर जान जोखिम में डालकर बच्चों के साथ जा रहे थे इसलिए उन्हें रोका गया उनसे कोई जबरदस्ती नहीं की गई. यहां उन्हें समझाया गया है कि विधानसभा सत्र के बाद वे रायपुर जाकर मुख्यमंत्री से बात कर सकते हैं.

थाने में बच्चों से नहीं मिलने दिया गया : राजेश

स्थानीय समाजसेवी युवक राजेश चौधरी ने बताया कि वे ग्रामीणों के साथ साइकिल यात्रा में थे. पीछे से उनके बच्चे भी आ गए थे. जिन्हें वे मना कर रहे थे पर पुलिस ने हमे रोक कर जबरदस्ती अपनी गाड़ी में डाला वहां तक ठीक था पर पुलिस ने दो मासूम बच्चों आरीन चौधरी (8) एवं प्रज्ञा (12) को भी घसीट कर थाना लाया गया. वहां भी उन्हें अलग कमरे में बंद कर दिया गया और बच्चों से मिलने नहीं दिया गया जिससे उक्त दोनों मासूम अब तक सदमे में है.

http://VIDEO : आम्रपाली दुबे के होली गाने ने रिलीज होते ही मचाया तहलका

राज्यपाल से मिलेगा समाज का प्रतिनिधिमंडल

रायपुर. मंगलवार को साइकिल यात्रियों को बलपूर्वक रोककर थाने ले जाने के मामले को साहू समाज ने गंभीरता से लिया है. किशनपुर हत्याकांड की सीबीआई जांच और बलपूर्वक रोके जाने के मामले को लेकर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ममता साहू के नेतृत्व में समाज का एक प्रतिनिधिमंडल गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से भेंट करेगा. उन्होने बताया कि इस मामले को लेकर कल महामहिम राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जाएगा.

किशनपुर हत्याकांड : सीबीआई जांच मांगने जा रहे ग्रामीणों को पुलिस ने घसीट कर थाने पहुंचाया, 11 साल की बच्ची को भी नहीं छोड़ा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now