আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

समस्या और मांगों को लेकर कलेक्टर-एसपी को नपाध्यक्ष का पत्र

Published on: February 24, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. शहर की यातायात व्यवस्था एवं विभिन्न समस्या और मांगों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, सभापति द्वय संदीप घोष, राजेन्द्र चंद्राकर व मनीष शर्मा ने कलेक्टर सुनील जैन तथा पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला से मुलाकात कर एक पत्र सौंपा. नपाध्यक्ष श्री चंद्राकर ने बताया कि गर्मी शुरू होने वाली है और शासन स्तर पर अब तक मुख्य नगर पालिका अधिकारी की पदस्थापना नहीं की गई है. प्रभारी अधिकारी के भरोसे पालिका चल रही है. दो महीने में 4 अधिकारियों का प्रभार बदला जा चुका है. ऐसे में कोई भी कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है. इस पर कलेक्टर सुनील जैन ने कहा कि नगर पालिका की समस्या से संबंधित पत्र दें जिसे सचिव को भेजा जाएगा. उन्होने कहा गर्मी में पानी की समस्या न हो इन सारी व्यवस्था के लिए अधिकारी की आवश्यकता होगी.

http://सीएए को लेकर जमकर हिंसा, हेड कॉन्स्टेबल और एक प्रदर्शनकारी की मौत

इस दौरान नपाध्यक्ष श्री चंद्राकर ने बताया कि शहर में पानी देने की व्यवस्था की जा रही है. इसकी तैयारी पूर्णता की ओर है. कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि जल्द ही शासन को पत्र लिखा जाएगा. नपाध्यक्ष श्री चंद्राकर ने पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला से मिलकर गुरूघासीदास बस स्टैंड के सालों से बंद चौकी को पुनः शुरू कराने की मांग की. उन्होने बताया कि बस स्टैंड के रैन बसेरा का जीर्णोद्धार किया जा रहा है. वहीं महिला समूहों के द्वारा गढ़ कलेवा की तर्ज पर लजीज छत्तीसगढ़ी व्यंजन शहर के लोगों को मिलने लगेगा. इसके लिए बस स्टैंड में सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम किया जाना जरूरी है. उन्होने कहा चौकी की सफाई, रंग रोगन की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा की जाएगी. इस पर पुलिस कप्तान श्री शुक्ला ने कहा निरीक्षण के बाद चौकी पर पुलिस की नियुक्ति कर दी जाएगी. अन्य शहरों की तरह यहां के बस स्टैंड में शहर के नागरिक जाकर सुकून के साथ बैठ सकेंगे. शहर भर में यातायात के साथ सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त की जा रही है. इसके लिए शहर के 28 स्थानों को चिन्हित किया गया है. इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे और सारे कैमरे कंट्रोल रूम से कनेक्ट किए जाएंगे. उन्होने बताया कि फिलहाल तो कुछ ही चौक चौराहे पर ही सीसीटीवी कैमरा लगे हैं लेकिन अब सभी हाइटेक कैमरा लगाया जाएगा.

http://Realme X50 Pro 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now