नई दिल्ली. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने 500 पदों पर वैकेंसी निकाली है. इस वैकेंसी के तहत IOCL के वेस्टर्न रीजन ने ऑप्रेंटिस के टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. इन पदों के लिए 18 वर्ष से 24 वर्ष के आयु वाले युवा आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 22 फरवरी से शुरू हो चुकी है. आवेदन के लिए अंतिम तारीख 20 मार्च रखी है. योग्य उम्मीदवार iocl.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. योग्यता की बात करें तो अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग मानक निर्धारित किए गए हैं.
http://ट्रंप और मेलानिया ने साबरमती आश्रम में चलाया चरखा
इसके लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड, यूनिवर्सिटी व संस्थानों से 50 फीसदी अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है. साथ ही संबंधित ट्रेड में 50 अंकों के साथ आईटीआई सर्टिफिकेट का होना भी अनिवार्य है. किसी भी वर्ग के आवेदक के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा से गुजरना होगा, जिसमें 100 मल्टीपल च्वाइस सवाल होंगे. इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों के कागजों की जांच की जाएगी, जिसके बाद मेडिकल टेस्ट किया जाएगा.
http://खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, दो मृत, तीन गंभीर









