আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चौक-चौराहों के सालों से बंद फव्वारे जल्द शुरू होंगे, नपाध्यक्ष ने दिए निर्देश

Published on: February 22, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. चौक-चौराहों के सालों से बंद फव्वारे जल्द शुरू होंगे. शनिवार को बरोण्डा चौक, लोहिया चौक के सभी बंद फव्वारे शुरू करने के निर्देश पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने दिए हैं. उन्होने नेहरू जी की प्रतिमा को सुसज्जित करने, टाइल्स एवं लाइट लगाकर सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए हैं. नपाध्यक्ष ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होने समय-समय प्रतिमाओं की देखरेख साफ-सफाई की व्यवस्था दुरूस्त करने कहा. बरोण्डा चौक स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थल के फव्वारे में लगे मोटर जल जाने की जानकारी पर जल प्रभारी को तत्काल मोटर रिपेयरिंग कराने के निर्देश दिए. इस दौरान सभापति संदीप घोष, पूर्व पार्षद अरविंद प्रहरे, इकबाल खान, मोहन मदनकार, देवकुमार शर्मा आदि उपस्थित थे.

http://गड़बड़ियों का रिकॉर्ड टूटा, पंचायत चुनाव के पहले 14वें वित्त मद से करोड़ों का घोटाला!

नपाध्यक्ष ने सफाई कार्य का लिया जायजा

महासमुंद. नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, पार्षद महेंद्र जैन ने वार्ड 20 में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड के कई हिस्सों में सालों से नाली की सफाई नहीं की गई है. पालिका अध्यक्ष चंद्राकर ने नाली में मलमा डालने वाले लोगों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद ने वार्ड के नागरिकों से अपील की है कि अपने घर का कचरा नालियों में न डालें. क्लीन सिटी के डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहनों में ही कचरा डालने कहा.

http://Samsung Galaxy A71 लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now