আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गड़बड़ियों का रिकॉर्ड टूटा, पंचायत चुनाव के पहले 14वें वित्त मद से करोड़ों का घोटाला!

Published on: February 22, 2020
---Advertisement---
रजिंदर खनूजा

पिथौरा. स्थानीय जनपद पंचायत ने एक बार फिर गड़बड़ी करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस बार शासन के निर्देश के बावजूद 14वें वित्त मद के करोड़ों रुपए ऑनलाइन भुगतान करने की बजाय पंचायतों के सरपंच-सचिवों ने ठीक पंचायत चुनावों के पूर्व निकाल लिए. cgjanadesh.com ने इसकी एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की थी जिस पर स्थानीय जनपद अधिकारी ने इसे विधिवत बताया था. पर अब जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की नाराजगी के कारण विकासखण्ड की 111 ग्राम पंचायतों ने रुपए चेक से निकाल लिए थे पर नियमानुसार ऑनलाइन भुगतान नहीं किया.

अब निर्वाचन निपटने के बाद ऑनलाइन इंट्री हेतु जनपद सीईओ ने पंचायतों को पत्र भेजकर निकली राशि को ऑनलाइन कराने निर्देशित किया है. पिथौरा विकासखण्ड में पहले ओडीएफ घोटाला, फिर शौचालय निर्माण घोटाला एवं प्रधानमंत्री आवास घोटाला के बाद अब पंचायत चुनाव के ठीक पहले 14वें वित्त मद से करोड़ों का घोटाला सामने आया है. सूत्रों के अनुसार इस बार स्थानीय जनपद अधिकारी की स्वीकृति के बाद विकासखण्ड की लगभग सभी पंचायतों ने मिलकर करोड़ों का आहरण चेक द्वारा किया गया. ये आहरित रुपए किस उपयोग में लाए गए यह भी कोई नहीं बता पा रहा है.

http://Samsung Galaxy A71 लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

सभी भुगतान ऑनलाइन करने निर्देश

जिले भर में जनपद निधि के किसी भी मद की राशि के ऑनलाइन भुगतान के सख्त आदेश के बाद भी स्थानीय जनपद के तहत आने वाली 123 ग्राम पंचायतों में मात्र 12 पंचायतों में ही ऑनलाइन भुगतान हेतु जनपद से ऑनबोर्ड एंट्री कराई है शेष 111 ग्राम पंचायतों में अब तक ऑनलाइन भुगतान हेतु ऑनबोर्ड एंट्री ही नहीं कराई है. जिससे इन पंचायतों में पूर्व की तरह खुलेआम गड़बड़ी को अंजाम दिया गया है.

नए पदाधिकारी आते ही अफसर हरकत में

इधर, जनपद एवं जिला पंचायत निर्वाचन के बाद नए पदाधिकारियों के प्रभार लेते ही 14वें वित्त मद की राशि ऑनलाइन एंट्री करने के लिए अफसरों ने जिले भर की जनपद पंचायतों को नोटिस जारी कर ऑनलाइन एंट्री करने के निर्देश दिए. जिले भर में अधिकांश विकासखण्डों की ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन एंट्री का काम आधा से अधिक हो चुका है पर वर्षो से गड़बड़ी के लिए जानी जाने वाली पिथौरा जनपद में 90 फीसदी ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन एंट्री नहीं हुई है. जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि ठीक चुनाव के पहले चेक के माध्यम से बैंकों से नगद राशि क्यो निकाली गई थी.

आहरित धनराशि कहां खर्च हुई

चेक से चुनावों के ठीक पहले पूरे जनपद में करोड़ों आहरण की धनराशि आखिर पंचायतों ने कहां खर्च की. इतनी बड़ी धनराशि का क्या उपयोग किया गया? यदि इसकी निष्पक्ष जांच की गई तो किसी भी विकासखण्ड में की गई गड़बड़ियों का रिकॉर्ड भी टूट सकता है.

http://ऑनर किलिंग : लव मैरिज करने से खफा परिजनों ने कर दी बेटी की हत्या

जनपद अफसर मौन

उक्त मामले में स्थानीय जनपद अधिकारी का पक्ष लेने लगातार मोबाइल किया गया, पर वे उक्त मामले की बात सुनते ही मोबाइल काटते रहे.

cgjanadesh.com ने उठाया था मामला

उक्त मामले में चुनाव के ठीक पहले जनपद की पंचायतों द्वारा 3 से 8 लाख तक कि राशि चेक के माध्यम से नियम विरुद्ध निकाले जाने की खबर प्रकाशित की थी पर उस समय प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया था. अब वही खबर जिला पंचायत और जनपद पंचायत द्वारा जारी नोटिस से पुष्ट हो गई है. अब देखना होगा कि चुनाव के ठीक पहले सरकारी खजाने पर हाथ साफ करने वाले जनप्रतिनिधियों एवं अफसरों पर क्या कार्रवाई की जाती है. ज्ञात हो कि समस्त जनपद पंचायतों द्वारा ग्राम पंचायतों को वर्ष 2019-20 हेतु प्राप्त 14वें वित्त की प्रथम किश्त की राशि की पावती में की एन्ट्री साफ्टवेयर में दिनांक 25.02.2020 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश जिला एवं जनपद अफसरों द्वारा दिए गए हैं.

पंचायतों का कारनामा… बिना काम प्रारंभ कराए आचार संहिता के बावजूद निकाली 14वें वित्त की राशि!

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now