बालोद. दल्लीराजहरा नपा उपाध्यक्ष संतोष देवांगन पर अज्ञात 4-5 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर हालत में उन्हे रायपुर के लिए रेफर किया गया है. पुलिस ने बताया कि दल्लीराजहरा निवासी हरविंदर सिंह भाटिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह उपाध्यक्ष संतोष देवांगन के पास अपना उधारी पैसे लेने गया था. पैसे मांगने पर उपाध्यक्ष ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की थी. वहीं अब उनके ऊपर हमला हो गया है. किसने यह हमला किया है इसका कुछ भी पता नहीं चल सका है. प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बाद कार्रवाई की जाएगी.
http://सोनभद्र में मिला सोने का भंडार, यूरेनियम भंडार भी होने की संभावना
राष्ट्रीय कृषि मेला में बस्तर के मोती पालन का किया जाएगा प्रदर्शन
रायपुर. छत्तीसगढ़ के दूरस्थ आदिवासी अंचल बस्तर के ग्राम पंचायत भाटपाल के बड़ेपारा जिला जगदलपुर में श्रीमती मोनिका श्रीधर के मार्गदर्शन में जय माँ संतोषी महिला समूह के द्वारा आबंटन में प्राप्त तालाब में विगत 2 वर्षों से मोती का पालन एवं उत्पादन किया जा रहा है. तुलसी बाराडेरा में दिनाक 23 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेला में उक्त समूह द्वारा मोती पालन एवं उत्पादन का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा.
http://विश्व कप में भारत का विजयी आगाज, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराया







