আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

विद्यार्थियों के लिए जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है विद्यालयीन समय : तारेश

Published on: February 20, 2020
---Advertisement---

खल्लारी. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खल्लारी में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई कार्यक्रम और सम्मान समारोह व पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि शाला विकास व प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तारेश साहू, अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या सविता चंद्राकर, विशेष अतिथि शाला विकास व प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष मनहरण गुप्ता, सदस्य फिरोज खान, वरूण यादव, देविका नाग थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शाला विकास व प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तारेश साहू ने कहा कि स्कूल का समय छात्र-छात्राओं के लिए जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. शिक्षा के माध्यम से हम बेहतरीन कार्य कर सकते हैं. उन्होने छात्र-छात्राओं को बारहवीं बोर्ड की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होने के लिए शुभकामनाएं दी.

http://किशोरी का अपहरण कर अनाचार, युवती को 10 साल की कैद

कार्यक्रम को प्राचार्या सविता चंद्राकर, श्रीमती सुमन चंद्राकर, शिक्षक मनोज साहू, खगेश्वर प्रसाद पटेल ने भी संबोधित किया. इस दौरान विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी गीतों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी. कार्यक्रम के माध्यम से बारहवीं के छात्र-छात्राओं ने विदाई समारोह में अपने-अपने स्कूली जीवन के शिक्षक-शिक्षकाओं के बीच अध्ययन में बिताए पल को साझा किया. पश्चात विद्यार्थियों व शिक्षक-शिक्षकाओं का सम्मान विद्यालय परिवार ने प्रमाण पत्र, प्रतीक चिन्ह और विभिन्न आकर्षक उपहारों से किया. कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता लक्ष्मीधर चंद्राकर और कक्षा ग्यारहवीं के छात्र केवल ने किया. इस मौके पर शिक्षक लक्ष्मीधर चंद्राकर, मनोज कुमार साहू, खगेश्वर प्रसाद पटेल, देवकुमार साहू, हिमांचल साहू, राजेन्द्र चौहान, रिंकू ध्रुव, सुभाष साहू, शिवम चंद्राकर, शिक्षिका सुमन चंद्राकर, पुरी हरपाल, वंदना कोटांगले, वेणुका साहू, सरोज सिंह मर्सकोले, जयश्री यदु, हेमलता साहू सहित छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

http://नगरीय निकाय सहायक शिक्षक संघ ने नपाध्यक्ष से भेंट कर बताई समस्या

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now