कबीरधाम. एक सफाईकर्मी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में भाजपा नेता और पंडरिया नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चूलाल की पत्नी की लिखित शिकायत के आधार पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामचंद साहू को धारा 306 के तहत गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि 8 नवंबर 2017 को नगर पंचायत पंडरिया में सफाईकर्मी बच्चूलाल ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह के कवर्धा स्थित आवास के बाहर आत्महत्या कर लिया था.
http://आईपीएस अफसरों से भरी नाव पलटी, डीजीपी की पत्नी भी थीं सवार
बच्चूलाल पांडातराई नगर पंचायत में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था. वह भाजपा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामचंद साहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर कवर्धा में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के निवास के सामने आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी. इलाज के दौरान रायपुर के काडला अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी. इससे पहले अपनी शिकायत में बच्चू ने बताया था कि रामचंद्र उन्हे वेतन के पैसे नहीं देता था, उनकी पत्नी सुनीता भी बतौर सफाईकर्मी काम करती थी. करीब नौ महीने से यह दंपत्ति वहां काम कर रहे थे. रामचंद्र से उन्हे वेतन के करीब 40 हजार रुपए लेने थे.
http://खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 3 युवकों की मौत, एक घायल







