सुकमा. सुरक्षाबलों और नक्सलियों की मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया जबकि एक जवान हो गया. जिसका उपचार रायपुर स्थित अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के मुताबिक, किस्टाराम क्षेत्र में नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना पर पालोड़ी कैंप में तैनात सीआरपीएफ की कोबरा 208 बटालियन के जवानों को मंगलवार अपराह्न करीब 3.30 बजे सर्चिंग के लिए रवाना किया गया. इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने करीब 4.30 बजे अचानक हमला कर दिया. इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की.
http://सोने-चांदी की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए आज का भाव
हालांकि इससे पहले ही जवान इंद्रजीत सिंह ओर कन्हाई मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए. मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से भाग निकले. इसके बाद जवानों को किस्टाराम कैंप लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शाम करीब 6.30 बजे वायुसेना की एंबुलेंस से एयरलिफ्ट कर रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि उपचार के दौरान कन्हाई मांझी की मौत हो गई. जबकि दूसरे जवान इंद्रजीत का उपचार चल रहा है. कन्हाई पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के रहने वाले थे और सीआरपीएफ में कांस्टेबल थे.
http://महिला डॉक्टर को झांसा देकर घर बुलाकर अनाचार, आरोपी गिरफ्तार







