नई दिल्ली. विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन (5 करोड़) फॉलोअर्स वाले पहले भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं. इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में कोहली ने बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया है. प्रियंका के इंस्टाग्राम पर 49.9 मिलियन फॉलोअर हैं और अब वह दूसरे नंबर हैं. साल 2020 की शुरुआत तक प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में विराट कोहली से आगे थी. इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में टॉप-10 भारतीय हस्तियों में विराट कोहली इकलौते क्रिकेटर हैं.
http://इस मशहूर गायिका ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- मेरे ससुरालवालों को छोड़ना मत
फिलहाल इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 20.1 मिलियन फॉलोअर हैं. विराट कोहली ने अब तक इंस्टाग्राम पर कुल 930 पोस्ट की हैं, वहीं विराट इंस्टाग्राम पर सिर्फ 148 लोगों को फॅालो करते हैं. प्रियंका चोपड़ा ने अभी तक इंस्टाग्राम पर कुल 3056 पोस्ट किया है और वह 505 लोगों को फॉलो करती हैं. इस लिस्ट में तीसरा नाम दीपिका पादुकोण का है जिनके 44.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं. दुनिया में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम पर फॉलो किए जाने वाले सेलिब्रिटी मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं. जिनके 200 मिलियन फॉलोवर्स हैं.
http://पालिका से अब किसी भी प्रकार के प्रमाण पत्र के लिए नोड्यूस लेना होगा अनिवार्य











