আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

इस मशहूर गायिका ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- मेरे ससुरालवालों को छोड़ना मत

Published on: February 18, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कन्नड़ फिल्मों की मशहूर गायिका सुष्मिता ने अपनी मां के घर पर कथित रूप से फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली. इस मामले में पुलिस ने सोमवार को बताया कि उनकी मां ने आरोप लगाया है कि दहेज उत्पीड़न के कारण उनकी बेटी ने यह कदम उठाया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि 27 वर्षीय गायिका ने रविवार रात खुदकुशी की. आईबी टाइम्स की एक रिपोर्ट में दाईजी वर्ड रिपोर्ट के हवाले से एक सुसाइड नोट का भी जिक्र किया गया है. जिसमें बताया गया है कि सुष्मिता ने लिखा है कि मां मुझे माफ कर देना, मुझे मेरी गलती की सजा मिल रही है. मेरे पति की आन्टी ने मुझे टॉर्चर किया, वो आए दिन मुझसे घर से निकल जाने के लिए कहती थी. उन्हें छोड़ना मत.

http://पालिका से अब किसी भी प्रकार के प्रमाण पत्र के लिए नोड्यूस लेना होगा अनिवार्य

शरत, वैदेही और गीता मेरी मौत के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं. मैंने उनसे बहुत गुजारिश की लेकिन उनका दिल और दिमाग फिर भी नहीं पिघला. उन्होंने आगे लिखा है कि मैं उनके घर में मरना नहीं चाहती थी. शादी के दिन से ही ये सब शुरू हो गया है. मैंने इस बारे में किसी को नहीं बताया. मेरा अंतिम संस्कार मेरे मायके में ही मेरे भाई के हाथों कराया जाए. मेरे ससुराल वालों को मत छोड़ना नहीं तो मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी. मैं आपको बहुत मिस करूंगी मां. सूत्रों के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले शरत कुमार से उनकी शादी हुई थी. शादी के कुछ समय बाद पति और ससुरालवालों से उनके मतभेद सामने आए थे. बात ज्यादा बढ़ने पर वो अपनी मां के साथ उनके घर पर ही रहने लगी थीं. बता दें कि उन्होंने ‘श्रीसमान्य’ और ‘हालू ठुप्पा’ जैसी कन्नड़ फिल्मों में गाने गाए थे.

http://अफवाहों पर न दें ध्यान : पोल्ट्री उत्पाद सुरक्षित, कोरोना वायरस से कोई संबंध नहीं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now