আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अफवाहों पर न दें ध्यान : पोल्ट्री उत्पाद सुरक्षित, कोरोना वायरस से कोई संबंध नहीं

Published on: February 17, 2020
---Advertisement---

रायपुर. वर्तमान में चीन तथा कुछ अन्य देशों में नोवल कोरोना वायरस से लोग प्रभावित हुए हैं. यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है. कोरोना वायरस के पोल्ट्री के माध्यम से फैलने संबंधी अफवाह और गलत संदेश कुछ सोशल मीडिया में प्रसारित होने की जानकारी है, जबकि इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है तथा पोल्ट्री में कोरोना वायरस की अभी तक कोई घटना रिपोर्ट नहीं हुई है. भारत सरकार द्वारा भी स्पष्ट किया गया है कि पोल्ट्री के माध्यम से कोरोना वायरस का प्रसारण विश्व मे कहीं पर भी नहीं हुआ है. कृषि विभाग के सचिव धनंजय देवांगन द्वारा सर्वसाधारण से यह अपील की गई है कि इस प्रकार के अफवाह व प्रचारित संदेश पर विश्वास न करें.

http://गौशाला पर बरपा प्रशासन का कहर, इधर प्रदेश सरकार बना रही गौठान

उपभोक्ता इस प्रकार के संदेश पर ध्यान न देते हुए चिकन व अंडे के उपयोग को लेकर संशय न रखे. डब्ल्यू एच ओ द्वारा की गई अनुशंसा अनुसार साफ सुथरे तथा स्वच्छ वातावरण में पके चिकन व अंडे खाने से कोई खतरा नहीं है. उलेखनीय है कि पोल्ट्री के माध्यम से लोगों को प्रोटीन युक्त भोजन प्राप्त होता है. बड़ी संख्या में कुपोषित बच्चों व महिलाओं को पोषण की सुनिश्चितता अंडे व चिकन से होती है. चूंकि पोल्ट्री उत्पाद का कोरोना वायरस से कोई संबंध नहीं है, अतः उपभोक्ता निश्चिंत होकर चिकन, चिकन उत्पाद व अंडे का सेवन कर सकते हैं.

http://किसानों को लगातार जलील कर रही कांग्रेस सरकार : भाजपा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now