महासमुंद. भिलाई सेक्टर 7 में शनिवार को छत्तीसगढ़ कुर्मी क्षत्रीय समाज के 43वां वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. खूबचंद बघेल और लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे महापुरुषों की देन है कि आज कुर्मी समाज एकजुटता के साथ प्रत्येक क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व कर रहा है. कुर्मी समाज विभिन्न सामाजिक संगठन के रूप में समाज सेवा के लिए कार्य कर रहा है. आज पूरे देश में कुर्मी समाज की एक अलग ही पहचान है. श्री बघेल ने कहा कि हम सभी की राजनीतिक प्रतिवद्धता हो सकती है, लेकिन सामाजिक प्रतिवद्धता एक ही है और सामाजिक एकता ही कुर्मी समाज की पहचान है.
http://रायपुर संभाग साहू समाज युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार, युवाओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
अध्यक्षता छत्तीसगढ़ कुर्मी क्षत्रीय समाज भिलाई के अध्यक्ष मोरध्वज चंद्राकर, विशिष्ट अतिथि के रूप में राजनांदगांव नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, महाधिवक्ता छत्तीसगढ़ शासन सतीश चंद्र वर्मा रहे. अधिवेशन में नवनिर्वाचित महापौर एवं नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्षों का सम्मान किया गया. इस सम्मान समारोह में महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, आरंग नपाध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर का छत्तीसगढ़ कुर्मी क्षत्रीय समाज की ओर से सांसद विजय बघेल ने शॉल-श्रीफल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर पूर्व पार्षद द्वय श्रीमती विमला चंद्राकर, श्रीमती डागेश्वरी चंद्राकर, श्रीमती ललिता चंद्राकर सहित कुर्मी क्षत्रीय समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित थे.







