रायपुर. समाज में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं रचनात्मक कार्यों द्वारा सामाजिक समरसता को बल प्रदान कर समाज को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने हेतु रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्यारेलाल साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संदीप साहू एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत साहू की अनुशंसा एवं सहमति से कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए युवाओं को विभिन्न जिम्मेदारी प्रदान की है. कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में रूप सिंह साहू, उपाध्यक्ष के रूप में गोविंद साहू (आरंग), मनीष साहू को मीडिया प्रभारी बनाया गया है. प्रकाशमणि साहू को संगठन सचिव से प्रमोशन कर महामंत्री और ललित साहू को संगठन सचिव के पद से प्रमोशन कर उपाध्यक्ष, सुरेश साहू (पार्षद) को संगठन सचिव से प्रमोशन कर उपाध्यक्ष बनाया है.
http://अनाचार के बाद महिला को बनाया बंधक, आरोपी गिरफ्तार
संगठन सचिव के रूप में संतोष साहू (पार्षद), योगेश साहू (पार्षद), परसराम साहू, रतन चंद साहू, संतोष साहू (शिक्षक), अशोक साहू (तेंदूकोना), गजानंद साहू, कुंदन साहू, डॉ. कोमल साहू, डॉ. सेवक साहू, मूलचंद साहू, मोहित साहू, डॉ. गजकरण साहू, सेवन साहू, तुलेश्वर साहू, भूषण साहू परमानंद साहू, महेंद्र साहू (चंदखुरी), डॉ. डीपी साहू को जिम्मेदारी दी गई है. संयुक्त सचिव के रूप में अभिषेक साहू, रामेश्वर साहू डुंडा, रामेश्वर साहू रायपुर, विजय साहू (बोरियाखुर्द), बलदाऊ साहू, पंचूराम साहू, किशोर साहू (कुंरा), टिकेंद्र साहू, मोतीराम साहू, धनसिंह साहू, तोरण साहू, मोती साहू, पूरन साहू, संजय साहू (जौंधी), दीपक साहू, दिलीप साहू, कमल नारायण साहू (सारखी), प्रदीप साहू, मनोज साहू, दीपेश साहू, प्रवीण साहू, प्रदुम साहू, मोहन साहू, सुनील साहू, खूबलाल साहू, विकास साहू, कीर्ति साहू, विवेक साहू, रितेश साहू, प्रशांत साहू, नीरज साहू, आनंद साहू, पवन कुमार साहू, हेमलाल साहू, पवन प्रसाद साहू, डोमार साहू, नवनीत साहू, रूपेश साहू, थानू साहू, जितेंन साहू, गौतम साहू, लिकेश साहू, हरीश साहू, विजय साहू (डूंगरतराई), दूजराम साहू, नोहर साहू एवं अशोक साहू मनोनीत हुए. संभाग अध्यक्ष प्यारे लाल साहू ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी युवा समाज के मुख्य धारा से जुड़कर रचनात्मक कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करें. उन्होंने समाज हित में निष्ठापूर्वक सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील युवाओं से की है.
http://BS6 Hero Splendor Plus लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स







