नई दिल्ली. बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे एक पुलिसकर्मी पर बेहद नाराज हो गए. मंगल पांडे बिहार के सीवान में एक कार्यक्रम में गए थे. यहां पर एक अस्पताल के शिलान्यास का कार्यक्रम चल रहा था. कार्यक्रम में शामिल होने राज्यपाल समेत कई मंत्री और दूसरे लोग आए थे. इस दौरान एक पुलिसकर्मी गणेश चौहान एक मंत्री को नहीं पहचान सके और उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया. इस पर मंगल पांडे भड़क गए, उन्होंने तत्काल उस पुलिसकर्मी को सस्पेंड करवाने को कहा. समाचार एजेंसी एएनआई ने इस कार्यक्रम का एक वीडियो जारी किया है.
http://मारुति सुज़ुकी वैगनआर का S-CNG वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत
रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को बिहार के सीवान जिले में राज्यपाल समेत बिहार सरकार के कई मंत्री एक अस्पताल के शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. हर किसी की तलाशी ली जा रही थी और वीआईपी के भी अंदर जाने पर कड़ी नजर रखी जा रही थी. इसी बीच बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार गुप्ता की अंदर जाने की बारी आई तो ड्यूटी पर तैनात एएसआई गणेश चौहान ने उन्हें रोक दिया. इस पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय आग बबूला हो गए वे पुलिस अधिकारी को डांटने लगे. उन्होंने एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय से कहा कि इसे जल्द सस्पेंड कीजिए. इसे यहां पर ड्यूटी में कौन लगा दिया है, जो हमारे मंत्री को नहीं पहचानता है. इसे तुरंत सस्पेंड करो.
http://मोदी सरकार की सौगात, एलपीजी गैस सिलेंडर पर मिलेगी दोगुनी सब्सिडी
#WATCH Bihar Health Minister Mangal Pandey asks for suspension of a police officer who fails to recognise the minister; The police officer was deputed for security at the foundation stone laying ceremony of a hospital in Siwan yesterday. pic.twitter.com/gsG71WwsdD
— ANI (@ANI) February 15, 2020









