रायपुर. भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूनम चंद्राकर ने धान खरीदी को लेकर प्रदेश सरकार की नीयत और कार्यप्रणाली पर एक बार फिर निशाना साधा है. उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार पूरा धान खरीदी का ऐलान करके धान खरीदी से बचने के तमाम छल-प्रपंचों का जाल भी बुन रही है. श्री चन्द्राकर ने कहा कि टोकन देने के सरकारी भरोसे के बावजूद प्रदेशभर के कई जिलों में किसानों को टोकन जारी नहीं किए जाने की शिकायतें मिल रही है. कवर्धा, महासमुंद, धमतरी आदि जिलों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में किसानों की दिक्कतें अभी भी खत्म नहीं हो रही हैं.20 फरवरी धान खरीदी की आखिरी तारीख है और किसानों को टोकन नहीं दिए जाने से किसानों में काफी आक्रोश है. धान खरीदी की प्रक्रिया को जटिल करके सरकार किसानों को परेशान कर रही है.
http://महामाया तालाब को प्रदूषण मुक्त करने लिए गए कई अहम फैसले
उन्होने किसानों के साथ छल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ अधिकारी किसानों को भ्रमित कर रहे है और दूसरी तरफ व्यापारियों को धान बेचने पर पुलिस किसानों पर कार्रवाई कर रही है. ऐसे में किसानों की परेशानी बढ़ गई है. श्री चन्द्राकर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ छलावे और वादाखिलाफी से बाज आए. भाजपा शुरू से प्रदेश सरकार की नीयत और नीति पर सवाल उठाती रही है और उसका यह कहना सही सिद्ध हो रहा है कि प्रदेश सरकार सभी किसानों का पूरा धान नहीं खरीदना चाहती और इसलिए शुरू से वह इस पूरी प्रक्रिया को जटिल बनाने का ही काम करती रही है. उन्होने एक बार फिर धान खरीदी की मियाद 15 मार्च तक बढ़ाने की मांग करते हुए ऐसा नहीं होने पर किसानों के साथ मोर्चा द्वारा आंदोलन करने की चेतावनी दी है. उन्होने पंखाजूर में तौले गए धान के बोरों में से एक-एक किलो धान निकाले जाने के वायरल वीडियो को भी बेहद गंभीर माना है. यह वीडियो साबित कर रहा है कि आदिवासियों व किसानों की हितैषी होने के सरकारी दावे महज हवा-हवाई हैं.
http://रायपुर डोमेश्वरी, अंबिकापुर मधु, गरियाबंद स्मृति और बिलासपुर से अरूण जिपं अध्यक्ष निर्वाचित







