नई दिल्ली. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस परीक्षा का नोटिफिकेशन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकता है. इस बार परीक्षा के जरिए 796 पदों पर भर्ती होगी. आज से ही आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया upsconline.nic.in पर चलेगी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 मार्च है. यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा के लिए सिर्फ ग्रेजुट्स आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए.
http://अभिनेता शहबाज खान के खिलाफ FIR दर्ज, छेड़छाड़ का लगा आरोप
जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपए फीस देनी होगी. वहीं महिलाएं/ एससी/ एसटी/ बेंचमार्क दिव्यांगता वाले उम्मीदवारों को कोई भी फीस नहीं देनी होगी. बता दें कि UPSC CSE परीक्षा 3 स्टेज में होगी. इसमें पहले स्टेज में प्रीलिम्स परीक्षा होगी. प्रीलिम्स एग्जाम के बाद मेन परीक्षा होगी. प्री परीक्षा में पास होने वाले ही मेन परीक्षा में भाग ले सकेंगे. इसके बाद इंटरव्यू होगा. मेन परीक्षा 1750 अंकों की होती है जबकि इंटरव्यू 275 अंकों का होता है. उम्मीदवार का चयन मेन्स और इंटरव्यू में प्राप्तांकों के आधार पर किया जाता है.









