रायपुर. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्रामोद्योग मंत्री रुद्र गुरू आज दोपहर कोंडागांव में एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए. कोंडागांव जिले के प्रभारी मंत्री रूद्र गुरू शुक्रवार को कोंडागांव के दौरे पर थे. वे दौरा खत्म कर रायपुर लौट रहे थे. वाहन के सामने अचानक गाय आ जाने से चालक ने ब्रेक लगा दिया, जिसके बाद पीछे से आ रहे फॉलो वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी. हादसे में टक्कर मारने वाले वाहन में सवार जवान को हल्की चोटें आई हैं.
http://बीईओ ने वित्तीय प्रभार के बिना ही जारी किया चेक, राशि आहरित
वित्तीय अनियमितता पर केसमा सचिव निलंबित
अम्बिकापुर. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया है कि जनपद पंचायत उदयपुर के प्राधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 16 सितम्बर 2019 को जारी पत्र के द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार कामेश्वर राम, सचिव ग्राम पंचायत केसमा जनपद पंचायत उदयपुर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास निर्माण कार्य में विजय कुमार, आवास मित्र के साथ मिल कर अपूर्ण बताकर गलत तरीके से जीओ टैग कर ज्यादा राशि आहरण कर वित्तीय अनियमितता किया जाना पाया गया. कामेश्वर राम, सचिव के द्वारा किया गया कृत्य छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत सचिव की शक्तियां तथा कृत्य नियम 4 के सर्वथा विपरित है. अतः कामेश्वर राम, सचिव के विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित करते हुए इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत उदयपुर में नियत किया गया है. इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.
http://अर्थव्यवस्था पर वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान, कंपनियों के लिए कॉरपोरेट टैक्स में कटौती







