नई दिल्ली. महरौली विधायक नरेश यादव के काफिले पर मंगलवार देर रात हमला हुआ, जिसमें एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है. जबकि एक शख्स घायल हुआ है. जानकारी के अनुसार इस हमले में आप के कार्यकर्ता अशोक मान की मौत हो गई. इस हमले में एक अन्य कार्यकर्ता घायल हो गया. नरेश पर गोलियों से हमला उस वक्त हुआ जब वह चुनाव के नतीजे आने के बाद मंदिर से वापस लौट रहे थे. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है.
http://महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, 150 रुपए तक बढ़े दाम
संजय सिंह ने देर रात ट्वीट कर कहा कि महरौली विधायक नरेश यादव के क़ाफ़िले पर हमला अशोक मान की सरेआम हत्या. ये है दिल्ली में कानून का राज. मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे नरेश यादव. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अभी तक जांच में सामने आया है कि एक ही हमलावर था. हमलावर ने मृतक अशोक मान को टारगेट बनाकर गोलियां चलाई थी. करीब 8 से ज्यादा राउंड की फायरिंग हुई है, जिसमें 5 गोली मृतक अशोक को लगी है, जबकि 2 गोली घायल हरेंद्र को लगी है. हमलावर ने पुरानी रंजिश के चलते गोलियां चलाई है.
http://सोशल मीडिया पर अनर्गल लिखने वाले रहें सावधान : एसपी
Shots fired at AAP MLA@MLA_NareshYadav
and the volunteers accompanying him while they were on way back from temple.At least one volunteer has passed away due to bullet wounds. Another is injured.
— AAP (@AamAadmiParty) February 11, 2020









