नई दिल्ली. माउंट माउंगानुई में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 5 विकेट से मात दे दी. इसी के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड ने भारत का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 296 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 297 रनों का लक्ष्य दिया. भारत के लिए केएल राहुल ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक जड़ते हुए 112 रनों की पारी खेली. श्रेयस अय्यर ने 62 और मनीष पांडे ने 42 रनों की पारी खेली. इसके अलावा पृथ्वी शॉ ने 40 रनों का योगदान दिया. न्यूजीलैंड के लिए हामिश ने चार विकेट लिए जबकि काइल जैमीसन और जेम्स नीशाम को एक-एक सफलता मिली.
http://मंत्री अनिला भेड़िया की माता का निधन, सीएम भूपेश ने जताया शोक
जवाब में न्यूजीलैंड ने 47.1 ओवरों में 5 विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया. मेजबान न्यूजीलैंड की ओर से हेनरी निकोल्स ने 80, मार्टिन गप्टिल ने 66, कोलिन डि ग्रैंडहोम ने नाबाद 58 और टॉप लाथम ने 32 रनों की पारी खेली. भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने तीन और शार्दुल ठाकुर तथा रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिए. शानदार पारी खेलने वाले कीवी सलामी बल्लेबाज हेनरी निकोल्स मैन ऑफ द मैच रहे, जबकि सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी (तीन मैचों में 194 रन) के लिए रॉस टेलर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए.











