আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रुझानों में AAP को बहुमत, उपमुख्यमंत्री सिसोदिया पीछे

Published on: February 11, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मतगणना जारी है. रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) को स्पष्ट बहुमत मिलना तय लग रहा है. भाजपा को पिछली बार 3 सीटें मिली थीं, वह इस बार 10 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. कांग्रेस पिछली बार की ही तरह इस बार भी शून्य पर है. दोपहर डेढ़ बजे तक आए रुझानों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी (AAP) 58 सीटों पर तो भाजपा (BJP) 12 सीटों पर आगे थी. रुझानों से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.

http://मंत्री अनिला भेड़िया की माता का निधन, सीएम भूपेश ने जताया शोक

आम आदमी पार्टी भले ही स्पष्ट बहुमत हासिल करते नजर आ रही है, लेकिन उसे एक बड़ा झटका मनीष सिसोदिया के तौर पर लगते नजर आ रहा है. डिप्टी सीएम सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा सीट से पिछड़ रहे हैं. वहीं, बीजेपी की ओर से कपिल मिश्रा और तेजिंदर पाल सिंह बग्गा जैसे चर्चित उम्मीदवार भी अपनी सीटों पर पिछड़ते नजर आए. उधर, रुझानों से उत्साहित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया. बता दें कि अरविंद केजरीवाल अब तक दो बार दिल्ली की सत्ता पर काबिज हो चुके हैं. इस बार वो जीते तो तीसरी बार जीत हासिल कर हैट्रिक लगाएंगे. सबसे पहले 2013 में और फिर 2015 में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनी थी.

http://मंत्री टीएस सिंहदेव की माता का निधन, मेदांता अस्पताल में लीं अंतिम सांस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now