रायपुर. प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के बाद 13 फरवरी को सभी जिलों में जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन होगा. राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को जनपद पंचायतों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन, निर्वाचन की अधिसूचना के प्रकाशन तथा प्रथम सम्मिलन आयोजित करने के लिए समय-सारणी और विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. सभी जनपद पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 13 फरवरी को जनपद पंचायत सदस्यों का सम्मिलन आयोजित किया जाएगा और इसी दिन उनके निर्वाचन के प्रकाशन की अधिसूचना जारी की जाएगी. नवनिर्वाचित अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों को 13 फरवरी को ही जनपद पंचायत के प्रथम सम्मिलन की सूचना जारी की जाएगी. जनपद पंचायतों का प्रथम सम्मिलन (विशेष) 18 फरवरी को होगा.
http://जिम सदस्यों को पालिकाध्यक्ष का आश्वासन- जल्द क्रय किए जाएंगे नए उपकरण
प्लेसमेंट कैम्प एवं कार्यशाला का आयोजन 13 को
धमतरी. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्लेसमेंट कैम्प एवं कार्यशाला का आयोजन आगामी 13 फरवरी को किया जा रहा है. कम्पोजिट भवन के कक्ष क्रमांक 45 में आयोजित इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड के रिक्त 80 पदों पर कार्यक्षेत्र रायपुर के लिए आठवीं, दसवीं और 12 वीं पास, 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की भर्ती की जाएगी. इच्छुक युवा शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता, निवास, रोजगार कार्यालय का जीवित प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ आवेदन के साथ नियत तिथि को कम्पोजिट भवन के कक्ष क्रमांक 45 में स्थित रोजगार कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं. इसके अलावा आई.सी.आई.सी.आई. फाउंडेशन द्वारा विभिन्न कोर्स में प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला में भी आयोजित की जाएगी, जिसमें आठवीं से स्नातक पास युवा शामिल हो सकते हैं.
http://मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नवगठित 28वें जिले ‘गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही’ का किया उद्घाटन







