महासमुंद. हाउसिंग बोर्ड, कलेक्टर कॉलोनी में माघ पूर्णिमा के पावन पर्व पर काली उपासक संघ द्वारा त्रि दिवसीय महाकाली यज्ञ का आयोजन किया गया है. महाकाली यज्ञ में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने प्रात: ज्योत प्रज्जवलित कर यज्ञ का शुभारंभ किया. इस दौरान पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने मां काली की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की जनता के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. इस दौरान पार्षद रिंकू तारेन्द्र चंद्राकर, कृष्ण कुमार चंद्राकर, महेन्द्र सिन्हा, दीपक यादव, गोवर्धन निषाद, देवेन्द्र साहू, नागेन्द्र गिरी गोस्वामी, परमानंद साहू, गौरी शंकर डड़सेना, योगेश ध्रुव, मनोज यादव, सरजू ध्रुव, संजय प्रजापति, ज्ञानचंद साहू, राजा सरदार, रमेश ठाकुर, मनीष अग्रवाल, दिलीप सिन्हा, पुनीत साहू, टीकम निषाद, मानसिंह आदि उपस्थित थे.
http://वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री उषा पटेल का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय!
पुरस्कार वितरण
महासमुंद. नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर शनिवार को रायपुर रोड स्थित एक निजी हॉटल में आयोजित एमआरएफ टायर के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस दौरान पालिका अध्यक्ष चंद्राकर ने एमआरएफ टायर के लक्की ड्रा के विजेताओं को पुरस्कार प्रदाय किया. कार्यक्रम में स्थानीय ट्रांसपोर्टर, बस संचालक दिलीप चंद्राकर, राजेन्द्र चंद्राकर, अविनाश चंद्राकर सहित टायर कंपनी के जिला प्रबंधक निलेश खराड़े, क्षेत्रीय प्रबंधक अविरल श्रीवास्तव उपस्थित थे.
http://युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस







