कोरिया. चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर निलंबित प्रधानपाठक की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. उन्होंने 1 फरवरी को जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था. छिरहाटोला विकासखंड के प्राथमिक स्कूल के प्रधानपाठक प्रभुराम बेनवंश को कलेक्टर ने 22 जनवरी को निलंबित कर दिया था. इसके बाद उन्होंने एक फरवरी देर शाम जहर खा लिया था. इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में भरतपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से शहडोल के अस्पताल में इलाज चल रहा था. करीब 8 दिन तक चले इलाज के बाद उनकी मौत हो गई.
http://छत्तीसगढ़ सारथी समाज खल्लारी परिक्षेत्र का वार्षिक अधिवेशन संपन्न
बता दें कि बेनवंश चुनाव प्रशिक्षण में शराब सेवन कर पहुंच गए थे. प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उनका व्यवहार असामान्य लगा. प्रशिक्षक ने उनका मेडिकल कराया तो उसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई. रिपोर्ट के आधार पर भरतपुर के रिटर्निंग आफिसर ने 16 जनवरी को कलेक्टर से उनकी शिकायत की थी. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया निर्धारित किया गया था. हालांकि, उन पर आरोप है कि शराब के नशे में उन्होंने हंगामा किया और अधिकारियों से बहस की थी. इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी.
http://पंचायत अधिनियम दरकिनार, बिना अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्वाचन प्रथम सम्मिलन की तैयारी!







