আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ सारथी समाज खल्लारी परिक्षेत्र का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

Published on: February 8, 2020
---Advertisement---

खल्लारी. छत्तीसगढ़ सारथी समाज खल्लारी परिक्षेत्र का वार्षिक अधिवेशन खल्लारी स्थित माता राऊर प्रांगण के मंगल भवन में विधायक द्वारिकाधीश यादव के मुख्यआतिथ्य में सम्पन्न हुआ. अध्यक्षता छत्तीसगढ़ घासी घसिया सहिस सारथी समाज के प्रांताध्यक्ष केआर साहनी, विशिष्ट अतिथि किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव बलविंदर सिंग सलूजा, विशेष अतिथि खल्लारी सरपंच उमेश्वरी ठाकुर, छत्तीसगढ़ शासन में वित्त विभाग के ज्वाइन डायरेक्टर व समाज के प्रांतीय संरक्षक सीआर साहनी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष टीआर कुलदीप, कार्यकारी जिलाध्यक्ष पोखन डोंगरे, झलप सरपंच किशन कोसरिया, बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष तारेश साहू आदि थे. अतिथियों का स्वागत अभिवंदन पर उद्बोधन लोकेश सागर ने दिया. समाजजनों ने मुख्यअतिथि विधायक द्वारिकाधीश यादव, बलविंदर सिंग सलूजा को श्रीफल के साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. खल्लारी की नवनिर्वाचित सरपंच उमेश्वरी ठाकुर, झलप सरपंच किशन कोसरिया, खल्लारी की नवनिर्वाचित पंच गायत्री बंछोर, पंच सुनिता बंछोर को भी सम्मानित कर जीत की बधाई दी गई.

http://पंचायत अधिनियम दरकिनार, बिना अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्वाचन प्रथम सम्मिलन की तैयारी!

खल्लारी की नवनिर्वाचित सरपंच उमेश्वरी ठाकुर, झलप सरपंच किशन कोसरिया, खल्लारी की नवनिर्वाचित पंच गायत्री बंछोर, पंच सुनिता बंछोर को भी सम्मानित कर जीत की बधाई दी गई. विधायक द्वारिकाधीश ने कहा कि प्रजातंत्र में हम सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बाबा साहब भीमराव अम्बेडर ने हमें संविधान में स्थान दिया है. आज उसी का परिणाम हमारे बीच है कि समाज से महिला-पुरुष सभी को जनप्रतिनिधियों के रुप में निर्वाचित होने और समाज सेवा का बड़ा अवसर मिल रहा है. श्री यादव ने सारथी समाज भवन के लिए 5 लाख के रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण और स्व. जीएन सागर अक्षय शिक्षक कोष के लिए 10 हजार रुपए देने की घोषणा की. समाज के प्रांतीय संरक्षक सीआर साहनी, प्रांतीय अध्यक्ष केआर सागर, प्रांतीय कोषाध्यक्ष टीआर कुलदीप सहित आदि ने भी संबोधित किया. संचालन समाज के जिला कोषाध्यक्ष तुलेन्द्र सागर और आभार प्रदर्शन जिला कार्यकारी अध्यक्ष पोखन डोंगरे ने किया. इस दौरान अवधराम बेहरा, शिव साहनी, सुनार सोनवानी, डिगेश सागर, सकुन डोंगरे, तारा बाई सारथी, शारदा बंछोर, मुन्ना सोनवानी, जगदीश सागर, राजाराम कुलदीप समेत समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

http://भारत को न्यूजीलैंड से मिली 22 रनों से हार, सीरीज गंवाई

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now