আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शिक्षा महाविद्यालयों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 सितम्बर से

Published on: September 20, 2019
---Advertisement---

रायपुर. राज्य के शासकीय, निजी शिक्षा महाविद्यालयों, संस्थाओं में संचालित बीएड, डीएलएड, बीएबीएड और बीएससी बीएड पाठ्यक्रम 2019 में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों के लिए अंतिम चरण के आबंटन की प्रक्रिया 23 सितम्बर से ऑनलाइन प्रारंभ होगी. ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया 27 सितम्बर तक चलेगी. इस बार आंबटन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी. पिछले वर्षों से अलग साक्षात्कार (काउंसलिंग) आबंटन की प्रक्रिया के स्थान पर अंतिम चरण प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है. राज्य में डीएलएड की कुल 6 हजार 710 सीटों में तीन चरण के आबंटन के बाद शेष रिक्त 2 हजार 567 और बीएड की कुल 14 हजार 150 सीटों में से तीन चरण के आबंटन प्रक्रिया के बाद शेष रिक्त लगभग 1670 सीटों के लिए 23 सितम्बर से एक बार विकल्प फार्म भरवाएं जाएंगे और दो बार आबंटन सूची जारी की जाएगी.

http://हाथियों के उत्पात से परेशान ग्रामीणों ने लगाई हाथी की मूर्ति

अंतिम चरण की प्रथम सूची 28 सितम्बर को जारी की जाएगी और प्रवेश की तिथि 30 सितम्बर से एक अक्टूबर तक निर्धारित की गई है. अंतिम चरण की द्वितीय सूची 3 अक्टूबर को जारी होगी और प्रवेश की तिथि 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है. प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी जिस वेब साइट में विकल्प आवेदन भर रहे हैं, उसी साइट में रिक्त सीटों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. आबंटन प्रक्रिया में बी.एड के लिए https://scertraipur.in/cgbed2019, डीएलएड के लिए https://scertraipur.in/cgdeled2019, बीएबीएड के लिए https://scertraipur.in/cgbabed2019 और बीएससी बीएड के लिए https://scertraipur.in/cgbscbed2019 वेबसाइट में संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

http://VIDEO : बीजेपी नेता ने पार्टी कार्यालय में पत्नी को जड़ा थप्पड़

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now