আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हाथियों के उत्पात से परेशान ग्रामीणों ने लगाई हाथी की मूर्ति

Published on: September 20, 2019
---Advertisement---

महासमुंद. हाथियों के उत्पात को रोकने के लिए कुकराडीह के ग्रामीणों ने हाथी की एक मूर्ति बनाई है. ग्रामीणों ने मंगलवार को विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना भी की. ग्रामीणों का मानना है कि मूर्ति देखकर उत्पाती हाथियों का झुंड गांव की तरफ ना आकार जंगल की तरफ बढ़ जाएगा. दरअसल, कुकराडीह बंजर में हाथियों की मौजूदगी से एक दर्जन से अधिक गांव के लोग दहशत में रहते हैं. इसको देखते हुए कुकराडीह के लोगों ने बैठक आयोजित कर यह निर्णय लिया कि क्यों न हाथी की एक मूर्ति बनाई जाए.

http://VIDEO : बीजेपी नेता ने पार्टी कार्यालय में पत्नी को जड़ा थप्पड़

फिर मिलजुल कर कुकराडीह बंजर में जिस जगह से हाथी गांव की तरफ रुख करते हैं, उसी स्थान पर सीमेंट की पांच फीट की हाथी की एक मूर्ति बनाई है. पांच फीट का चबूतरा भी बनाया है. किसानों का कहना है कि हमने अपनी फसलों को हाथियों से बचाने के लिए मूर्ति स्थापित कर भगवान गणेश से प्रार्थना की है. हमें विश्वास है कि यह मूर्ति हमारे गांव की रक्षा करेगी. ज्ञात हो कि पिछले तीन वर्ष से सिरपुर इलाके के 50 से अधिक गांव के लोग हाथियों के उत्पात से परेशान हैं. वन अधिकारी मयंक पांडे का कहना है कि हम ग्रामीणों के विश्वास का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि फसलों का विनाश या जीवन का नुकसान न हो.

http://अर्थव्यवस्था पर वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान, कंपनियों के लिए कॉरपोरेट टैक्स में कटौती

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now