আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मनीष को शिक्षा, राठी को विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग का जिम्मा

Published on: February 5, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रेसिडेंट इन कौंसिल के गठन में निर्वाचित पार्षदों को विभागों का आबंटन किया है. उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्राकर को खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग तथा पुनर्वास एवं नियोजन विभाग दिया गया है. इसी प्रकार सभापतिद्वय संदीप घोष आवास एवं पर्यावरण तथा लोक निर्माण विभाग, बबलू हरपाल को राजस्व तथा बाजार विभाग, राजेन्द्र चंद्राकर को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, श्रीमती माधवी सिक्का को महिला एवं बाल विकास, मनीष शर्मा को शिक्षा विभाग तथा देवीचंद राठी को विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. पालिका अध्यक्ष ने विश्वास जताया है कि सभी विभाग प्रमुख शहर विकास के साथ नागरिकों के विश्वास पर खरा उतरेंगे और अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे.

http://दुर्ग में कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मिले, जांच के लिए पुणे भेजा सेंपल

शिक्षा से ही मानव जीवन की सारी कमियों को किया जा सकता है दूर : प्रकाश

महासमुंद. छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव एवं पुरूस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से नगर पालिका के स्वच्छता अभियान को बच्चों ने प्रस्तुत किया जो काबिलेतारीफ है. शराब से समाज में फैली कुरूतियों को जिस खुबसूरती से बच्चों ने गीत के माध्यम से संदेश दिया वो निश्चित ही विद्यालय की अच्छी शिक्षा को दर्शाता है. पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आज सभी क्षेत्रों में शिक्षा की महत्व है. शिक्षा से ही मानव जीवन की सारी कमियों को दूर किया जा सकता है. कार्यक्रम की अध्यक्षता  अधिवक्ता द्वारिका चंद्राकर ने की. छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी. इस मौके पर विभिन्न खेल कूद के विजेयता को पुरूस्कार वितरण किया गया. कार्यक्रम में चंद्रनाहू शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती रागिनी चंद्राकर, बीएल चंद्राकर सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

http://पालिकाध्यक्ष की दो टूक- शहर की स्वच्छता को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now