আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त

Published on: February 5, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. हेमिल्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 348 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था, जिसे मेजबान टीम ने 48.1 ओवर में हासिल कर लिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 347 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 348 रनों का लक्ष्य दिया. टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया. श्रेयस अय्यर ने 107 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली. इसके अलावा केएल राहुल ने 64 गेंदों में 88 रनों की पारी खेली.

http://निर्भया केस : हाईकोर्ट ने खारिज की केंद्र की अर्जी, कहा- दोषियों को अलग-अलग फांसी नहीं

कप्तान विराट कोहली ने 51 रन बनाए. न्यूजीलैंड के लिए साउदी ने दो विकेट लिए. सोढ़ी और डी ग्रैंडहोम के हिस्से एक विकेट आया. जवाब में न्यूजीलैंड ने 48.1 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड की तरफ से रॉस टेलर ने 84 गेंदों में नाबाद 109 रनों की पारी खेली. टेलर के अलावा हेनरी निकोल्स ने 78, कप्तान टॉम लॉथम ने 69 और मार्टिन पुप्टिल ने 32 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए कुलदीप यादव ने दो, शमी और शार्दूल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिया.

http://अमिताभ बच्चन ने 50 हजार में खरीदी दिव्यांग द्वारा पैरों से बनाई गई पेंटिंग

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now