আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पीएम मोदी ने किया राम मंदिर ट्रस्ट का ऐलान, ये रखा गया नाम

Published on: February 5, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक मोदी सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन कर दिया है. इस ट्रस्ट का नाम श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र रखा गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में इसका ऐलान किया है. साथ ही पीएम मोदी ने मस्जिद की जमीन के लिए सहमति की बात भी कही है. पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि से जुड़ा है. कोर्ट के फैसले के मुताबिक उसपर रामलला का अधिकार है. कैबिनेट की बैठक में एक खास फैसला लिया गया. राम जन्मभूमि में मंदिर की निर्माण के लिए योजना तैयार की है.

http://धान ख़रीदी की मियाद नहीं बढ़ाने का ऐलान कर सरकार ने दिया निकम्मेपन का परिचय : भाजपा

उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है. वहां भव्य और दिव्य मंदिर बनेगा. अयोध्या में 5 एकड़ जमीन सुन्नी वक्फ बोर्ड को दी जाएगी. सरकार ने एक और फैसला किया है. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को करीब 67 एकड़ जमीन दिया जाएगा. गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर जानकारी दी कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में 15 ट्रस्टी होंगे जिसमें से एक ट्रस्टी हमेशा दलित समाज से रहेगा. इसमें राजनीति से जुड़ा कई भी प्रतिनिधि नहीं होगा.

http://पालिकाध्यक्ष और पार्षदों के साथ अस्थायी व्यावसायियों की बैठक, व्यवस्थापन की बनी रूपरेखा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now