नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकवाली और रुपए में तेजी के कारण सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है. घरेलू बाजार में सोने का भाव मंगलवार को 388 रुपए गिरकर 41,270 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिली है. चांदी की कीमतें 346 रुपए गिरकर 47,080 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है, जो पिछले कारोबारी दिन को 47,426 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसकी जानकारी दी है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि रुपए की कमजोरी के चलते सोने की कीमतों में गिरावट आई है. इसके अलावा चीन के सेंट्रल बैंक ने अर्थव्यवस्था में लिक्विडिटी डालने की बात कही है.
http://U19WC : पाकिस्तान को 10 विकेट से हरा फाइनल में पहुंचा भारत
इसी वजह से दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी लौटी हैं और निवेशकों का रुझान सोने की ओर से हट गया है. उन्होंने बताया कि रुपया भी हाजिर बाजार में 18 पैसे की मजबूती के साथ डॉलर के मुकाबले रहा. मंगलवार को रुपया 19 पैसे मजबूत होकर डॉलर के मुकाबले 71.19 के स्तर पर पहुंच गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1570 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 17.73 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया. वायदा बाजार में सोने का भाव मंगलवार को 262 रुपए प्रति 10 ग्राम गिर गया. गोल्ड फ्यूचर का भाव 262 रुपए गिरकर 40,482 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलिवरी वाले सोने का भव 262 रुपए गिरकर 40,482 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा. इसमें 18,019 लॉट का कारोबार हुआ.
http://राशन कार्डों में आधार लिंकिंग की समयावधि अब 31 मार्च तक









