আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एकतरफा प्यार में युवक ने महिला टीचर को जिंदा जलाया

Published on: February 3, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक तरफा प्यार में शादीशुदा युवक ने एक महिला टीचर को जिंदा जला दिया. पीड़िता को नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. पीड़िता 30-40 प्रतिशत जल चुकी है. घटना महाराष्ट्र के वर्धा के हिमगंगाघाट क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक 24 साल की पीड़िता को 27 साल के शादीशुदा आरोपी विक्की नगराले ने शादी का प्रस्ताव दिया था. जिसे महिला ने ठुकरा दिया. इसके बाद उसने पेट्रोल डालकर महिला को आग लगाने का खौफनाक कदम उठाया. पीड़िता पिछले सात महीने से एक महिला कॉलेज में पढ़ा रही थी.

http://भारत में मिला कोरोना वायरस का तीसरा मरीज, चीन में अब तक 361 की मौत

आरोपी और महिला एक-दूसरे को जानते थे. सोमवार को जब उसने प्यार का इजहार किया तो महिला ने साफ मना कर दिया. जिसके बाद उसने उस पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की. मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद पीड़िता को उप-जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था. हालांकि, वहां के डॉक्टर्स ने पीड़िता को नागपुर के ऑरेंज सिटी अस्पताल रेफर कर दिया है.

http://प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now