আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

प्रदेश साहू युवा प्रकोष्ठ की बैठक में युवा महोत्सव सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

Published on: February 2, 2020
---Advertisement---

रायपुर. टिकरापारा स्थित दानवीर भामाशाह भवन में रविवार को प्रदेश युवा प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न हुई जिसमें प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी एवं संभाग अध्यक्ष उपस्थित हुए. बैठक का मुख्य एजेंडा आने वाले दिनों में होने वाले प्रदेश एवं संभागीय प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण युवा महोत्सव एवं सम्मान समारोह संबंधी चर्चा हुई. बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संदीप साहू ने कहा कि हमें सबको लेकर चलते हुए पूरे समाज को मजबूत बनाना है. सभी संभाग अपने-अपने क्षेत्रों में बैठक आहूत करें और संबंधित जिला अध्यक्षों एवं तहसील अध्यक्षों को भी आमंत्रित करें. प्रदेश एवं संभाग के युवा पदाधिकारियों की कार्यशैली एवं कार्यप्रणाली ऐसी हो जिससे समाज की एकता मजबूत हो और समाज गौरवान्वित हो. उन्होंने प्रत्येक 3 माह में आयोजित होने वाली प्रदेश युवा प्रकोष्ठ की बैठक को अलग-अलग संभागों में कराने की बात कही.

http://चुनाव में मिली हार के बाद जनपद पंचायत की पूर्व अध्यक्ष ने की खुदकुशी की कोशिश

प्रदेश युवा अध्यक्ष सुरजीत साहू ने कहा कि हम सबको युवाओं को जोड़ते हुए चलना है एवं राष्ट्रीय से परिक्षेत्र स्तर तक युवाओं का समन्वय बनाते हुए युवा एकता को प्रदर्शित करना है. रायपुर संभाग अध्यक्ष प्यारे साहू ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि हम सबको आगामी दिनों में होने वाले प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के शपथ ग्रहण एवं युवा महोत्सव की तैयारी में अभी से जुड़ जाना होगा. इसके लिए संभाग स्तर के समस्त जिलों में युवाओं को जोड़ते हुए इसकी तैयारी करनी होगी. लीला साहू ने प्रदेश एवं संभाग युवा प्रकोष्ठ द्वारा वर्ष में एक बार भव्य रचनात्मक आयोजन करने पर जोर दिया. बैठक में रायपुर संभाग के युवा पदाधिकारी जो हाल ही में सरपंच पद पर निर्वाचित हुए हैं उनका सम्मान गुलाल एवं पुष्पाहार से किया गया. चंद्रप्रकाश साहू एवं पोषन साहू का सम्मान युवा प्रकोष्ठ की ओर से किया गया. आभार प्रदर्शन युगलकिशोर साहू ने किया. बैठक में प्रदेशभर से अनेक युवा पदाधिकारी जिसमें प्रमुख रूप से ऋषि साहू, सनीर साहू, मणिकांत साहू, भोलाराम साहू, लीला साहू, चंद्रप्रकाश साहू, पोषण साहू, पवन साहू, दिनेश साहू, दिलीप साहू, भूषण साहू, डॉ केशव साहू, सूरज साहू, केशव साहू, रवि साहू, कृष्ण कुमार साहू, ललित साहू, डॉक्टर दिनेश साहू, प्रकाश साहू, युवराज साहू, प्रेम साहू, नीलू साहू आदि शामिल हुए.

http://नपाध्यक्ष ने बजट को बताया ऐतिहासिक और लोक हितकारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now