नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए हैं. इससे पहले वह टी-20 और वन-डे सीरीज में भी नहीं शामिल किए गए थे. हार्दिक राष्ट्रीय क्रिकेट संघ (एनसीए) प्रमुख फिजियो आशीष कौशिक के साथ लंदन रवाना हो गए हैं, जहां स्पाइनल सर्जन डॉक्टर जेम्स आलीबोन उनकी चोट की जांच करेंगे. न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज 21 फरवरी से खेली जाएगी. अभी टेस्ट स्क्वॉड की घोषणा नहीं की गई है.
http://नक्सलियों ने की गोपनीय सैनिक की हत्या, सड़क पर फेंका शव
बीसीसीआई ने बताया कि हार्दिक जब तक पूरी तरह से फिटनेस हासिल नहीं कर लेते हैं, तब तक वह एनसीए में ही रिहैब करेंगे. हार्दिक अब तक अपनी चोट से पूरी तरह नहीं उबरे हैं, जबकि मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में अभ्यास के दौरान टीम प्रबंधन ने हार्दिक से कहा था कि वह एनसीए में अपना रिहैब पूरा कर लेंगे. शुरू में पंड्या के न्यूजीलैंड दौरे पर जाने की संभावना थी, लेकिन पहले वह सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर हुए और अब वह टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए हैं.
http://निर्भया के दोषी विनय की दया याचिका को राष्ट्रपति ने किया खारिज











