रायपुर. भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सीएए पर आदिवासियों को भड़काकर छत्तीसगढ़ को हिंसा, उन्माद और अशांति की ओर ले जाने का राजनीतिक षड्यंत्र रच रहे हैं. नेताम ने कहा कि ऐसा करके मुख्यमंत्री बघेल संविधान की शपथ और मर्यादा का खुला उल्लंघन भी कर रहे हैं. उन्होने मुख्यमंत्री बघेल को नसीहत दी है कि सीएए पर झूठ बोलकर भ्रम का रायता फैलाने और आदिवासियों की भावनाओं को भड़काने की राजनीति से वे बाज आएं. सीएए के खिलाफ प्रदेश सरकार की कैबिनेट के प्रस्ताव और मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र को नितांत असंवैधानिक बताते हुए नेताम ने कहा कि सीएए में भारत में रह रहे लोगों की नागरिकता छीनने या नागरिकता प्रमाणित करने की कोई बात ही नहीं की गई है,
http://बच्चे को प्रसाद देने पर हारे प्रत्याशी ने नवनिर्वाचित सरपंच पर किया हमला, गंभीर
तो फिर मुख्यमंत्री बघेल अपनी नासमझी का प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं? नेताम ने कहा कि आज प्रदेश का आदिवासी शिक्षित और संवैधानिक अधिकारों व कर्तव्यों की पूरी समझ रखता है, अतः वह कांग्रेस और विपक्ष के दुष्प्रचार के झांसे में आने वाला नहीं है. लेकिन सीएए को लेकर उसे अजजा से जोड़ना मुख्यमंत्री बघेल की राजनीतिक बदनीयती का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. नेताम ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री बघेल पहले यह स्पष्ट करें कि आदिवासियों को आधार कार्ड और राशन कार्ड आदि आखिर किस आधार पर जारी किए गए थे. भारतीय नागरिकता के आधार पर सारी सरकारी सुविधाओं का उपभोग कर रहे आदिवासियों को अब नागरिकता के मुद्दे पर भ्रमित करना शातिराना सियासत का नमूना है. उन्होने प्रदेश के आदिवासी समाज को अशिक्षित बताने पर बघेल की भर्त्सना करते हुए समूचे समाज से माफी मांगने की मांग की है. नेताम ने कहा कि ऐसा नहीं करने पर प्रदेश का आदिवासी समाज मुंहतोड़ जवाब देगा.
http://शिक्षा विभाग का बाबू 4 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार







