नई दिल्ली. जामिया यूनिवर्सिटी इलाके में सीएए और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक युवक ने गोली चला दी, जिसमें एक छात्र घायल हो गया. हमलावर अपना नाम पुलिस से गोपाल बता रहा है. साथ ही खुद को रामभक्त भी बता रहा है. पुलिस हमलावर के दावे की जांच कर रही है. घायल छात्र की पहचान शादाब के तौर पर हुई है. वह जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में मास कम्युनिकेशन का छात्र है. घटना गुरुवार दोपहर की है. हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी गोली चली. जामिया से राजघाट तक सीएए के विरोध में मार्च निकाला जा रहा था. मार्च वाले इलाके में काफी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती थी फिर भी आरोपी युवक ने खुलेआम बंदूक से गोली चलाई.
http://प्रदेश में प्रारंभ की जाएगी अत्याधुनिक खेल अकादमियां, सीएसआर मद से होंगी संचालित
घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि आदमी ने खुलेआम हथियार लगाया लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया. प्रदर्शनकारियों की ओर शख्स आगे बढ़ रहा था. इस दौरान पुलिस महज चुप्पी साधे हुए देखते रही. साउथ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि युवक खुले में पिस्टल लहराता दिख रहा है. हमारे पास जो वीडियो है, उसकी जांच हम कर रहे हैं. युवक से पूछताछ की जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक गोली चलाने के दौरान भारत मां की जय, दिल्ली पुलिस जिंदाबाद और वंदे मातरम का नारा लगा रहा था. पुलिस ने बदमाश युवक को हिरासत में ले लिया है. पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है.
http://सीएए के ख़िलाफ़ लाया गया प्रस्ताव, जानिए मंत्रिपरिषद के निर्णय
#WATCH A man brandishes gun in Jamia area of Delhi, culprit has been detained by police. More details awaited. pic.twitter.com/rAeLl6iLd4
— ANI (@ANI) January 30, 2020









