আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत ने सुपर ओवर में मारी बाजी, सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त

Published on: January 29, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत ने हेमिल्टन टी-20 मैच को सुपर ओवर में जीत लिया है. सुपर ओवर में भारत ने मुकाबला जीतकर सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है. कीवी टीम ने सुपर ओवर में 17 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए 18 रनों का टारगेट कुछ भारी लग रहा था, लेकिन सुपर ओवर की अंतिम दो गेंदों पर हिटमैन रोहित शर्मा ने टिम साउदी को लगातार दो छक्के लगाकर टीम इंडिया को जिता दिया. इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 179 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 180 रनों का टारगेट दिया. जवाब में न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन बनाए.

http://प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता, ग्रामीणों ने काट दी दोनों की नाक

मैच टाई हो गया और फिर सुपर ओवर में इसका फैसला हुआ. न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियमसन ने 95 रनों की पारी खेली, लेकिन वे जीत नहीं दिला सके. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 179 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 180 रनों का टारगेट दिया. भारत के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 65 रनों की पारी खेली. रोहित के अलावा कप्तान विराट कोहली ने 38 और विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 27 रनों का योगदान दिया. न्यूजीलैंड के लिए हामिश बेनेट ने 3 विकेट झटके. मिशेल सेंटनर और कोलिन डी ग्रैंडहोम को 1-1 विकेट मिला.

http://साइना नेहवाल भाजपा में शामिल, कहा- पीएम मोदी से मिलती है प्रेरणा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now