नई दिल्ली. बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज अपनी बड़ी बहन चंद्राशु नेहवाल के साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गईं. वह दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार भी करेंगी. साइना नेहवाल और उनकी बहन चंद्राशु को भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई. भाजपा में शामिल होने के बाद साइना नेहवाल ने कहा कि आज अच्छा दिन है. मैंने कई खिताब जीते हैं, लेकिन आज मैं ऐसी पार्टी में शामिल हो रही हूं, जो देश के लिए इतना अच्छा काम कर रही है.
http://VIDEO : हिना खान की फिल्म ‘हैक्ड’ का दूसरा गाना ‘तू जो मिली’ रिलीज
मैं मेहनती खिलाड़ी हूं और मुझे उन लोगों के साथ काम करना पसंद है जो कड़ी मेहनत करते हैं. साइना नेहवाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी से मुझे बहुत प्रेरणा मिलती हैं. मैं देख सकती हूं कि नरेंद्र मोदी देश के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. मैं राजनीति में नई हूं. मोदी ने खेलों के लिए बहुत कुछ किया है. मैं मोदी जी से प्रेरित हूं और मुझे उम्मीद है कि मैं देश के लिए अच्छा कर सकती हूं.
http://निर्भया के दोषी मुकेश की याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज, फांसी होनी तय
Delhi: Badminton Player Saina Nehwal joins BJP in the presence of Party's National General Secretary Arun Singh pic.twitter.com/uXPSJmDVcn
— ANI (@ANI) January 29, 2020









