नई दिल्ली. अवैध संबंधों के मामले में एक शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी को ग्रामीणों ने तालिबानी सजा दी है. परिवार ने जब महिला को उसके प्रेमी के साथ पकड़ा तो उन्होंने दोनों की जमकर पिटाई की और उन्हें रस्सियों से बांध दिया. पहले विवाहिता को सजा दी गई. उसकी नाक काट दी और फिर उसके प्रेमी का भी यही अंजाम किया. मामला अयोध्या जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र स्थित खंड पिपरा गांव का है. गंभीर हालत में विवाहिता और उसके प्रेमी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र स्थित गांव खंड पिपरा निवासी 30 वर्षीय विवाहिता के इसी ग्राम सभा के रहने वाले गैर समुदाय के 23 वर्षीय युवक से अवैध संबंध थे. विवाहिता और उसका प्रेमी चोरी छिपे एक दूसरे से मिलते थे.
http://साइना नेहवाल भाजपा में शामिल, कहा- पीएम मोदी से मिलती है प्रेरणा
इस बात की भनक लगते ही विवाहिता के परिवार वालों ने दोनों की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी. एक दिन पहले भी विवाहिता का प्रेमी उससे मिलने के लिए घर पहुंचा तो परिवार वालों ने घेराबंदी कर दी, लेकिन विवाहिता ने अपने प्रेमी को भूसे में छिपा दिया. जिसके चलते वह पकड़ में नहीं आया और बच गया. सोमवार की रात ऐसा न हो सका और विवाहिता के घर से निकल अपने घर को जा रहे प्रेमी को पहले से चौकन्ने परिवार ने धर दबोचा. प्रेमी के हाथ लगते ही परिवार और आसपास के लोगों ने अपना गुस्सा उतारा. मौके पर पहुंची विवाहिता ने प्रेमी को पीटे जाने का विरोध किया तो परिवार और गांव वालों ने प्रेमी को रस्सी से बांध दिया और फिर से पिटाई की. इसके बाद विवाहिता को पहले सजा देने का निर्णय लिया और पहले उसकी नाक काटी फिर उसके प्रेमी के साथ भी वही किया. इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया. पटरंगा पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पहुंचाया. हालांकि, वहां से डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.
http://VIDEO : हिना खान की फिल्म ‘हैक्ड’ का दूसरा गाना ‘तू जो मिली’ रिलीज









