আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

निर्वाचन कर्तव्य में अनुपस्थित 4 कर्मचारियों को कलेक्टर ने किया निलंबित

Published on: January 29, 2020
---Advertisement---

बिलासपुर. त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 अंतर्गत निर्वाचन कर्तव्य में अनुपस्थित चार कर्मचारियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय अलंग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. कलेक्टर ने मतदान दलों के कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी है कि वे अपने निर्वाचन कर्तव्य में लापरवाही न बरतें अन्यथा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में मंगलवार को जिले की जनपद पंचायत बिल्हा एवं मस्तूरी में जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के निर्वाचन हेतु मतदान के लिए मतदान दलों की ड्यूटी लगाई गई थी.

http://निर्भया के दोषी मुकेश का आरोप- जेल में हुआ मेरा यौन शोषण

मतदान दलों के चार अधिकारी, कर्मचारी सुरेश कुमार त्रिपाठी उच्च श्रेणी शिक्षक शासकीय माध्यमिक शाला खोडरी, गौरेला मतदान दल क्रमांक-11, चंद्रकांत शुक्ला उप अभियंता कार्यालय अधीक्षक अभियंता छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण बिलासपुर मतदान दल क्रमांक-86, श्यामसुंदर प्रसाद टांडेल प्रशिक्षण अधिकारी आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी बिलासपुर मतदान दल क्रमांक-54 तथा राकेश गुप्ता सहायक ग्रेड-02 कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मरवाही मतदान दल क्रमांक-403 मतदान सामग्री प्राप्त करने हेतु नियत समय पर उपस्थित नहीं हुए. फलस्वरूप कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने चारों अधिकारियों, कर्मचारियों को अनुशासनहीनता एवं शासकीय कर्तव्य के प्रति उदासीनता बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया. निलंबन अवधि में संबंधित कर्मचारियों का मुख्यालय उनके मूल विभाग में रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.

http://छात्रा को घर छोड़ने के बहाने कार में बिठाया फिर दुष्कर्म, 6 गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now