আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

निर्भया के दोषी मुकेश की याचिका पर तुरंत सुनवाई के लिए SC तैयार

Published on: January 27, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. निर्भया के दोषी मुकेश की आखिरी याचिका सुनने को सुप्रीम कोर्ट राजी हो गया है. बता दें कि दोषी मुकेश कुमार सिंह ने राष्ट्रपति द्वारा दया याचिका ठुकराने के फैसले को चुनौती दी थी. मुकेश ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि उसकी याचिका पर जल्द सुनवाई हो. इस पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तुरंत तैयार हो गई है. चीफ जस्टिस एसए बोबडे ने याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास भेजा है, मामला लिस्ट होते ही इसपर सुनवाई शुरू होगी.

http://सद्भावना क्रिकेट मैच : कुर्सी XI ने कलम XI को 15 रनों से हराया

सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया मामले के दोषी मुकेश की याचिका पर कहा कि अगर किसी को फांसी दी जाने वाली है तो इससे (सुनवाई से) ज्यादा जरूरी कुछ नहीं हो सकता, ऐसे में इसे तुरंत सुना जाएगा. बता दें कि निर्भया के चारों दोषियों को एक फरवरी सुबह सात बजे फांसी दी जानी है. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों मुकेश, विनय, पवन और अक्षय को फांसी दिए जाने का डेथ वारंट जारी कर दिया था. जिसके बाद से ही दोषियों की ओर से कई तरह के कानूनी रास्ते अपनाए जा रहे हैं.

http://चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक-परचून सामान जब्त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now