नई दिल्ली. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मैच में 7 विकेट से हराकर जीत के साथ गणतंत्र दिवस का तोहफा दिया है. इसी के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है. ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 132 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 133 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 17.3 ओवर में 3 विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया. केएल राहुल ने टी-20 इंटरनेशनल करियर का 11वां अर्धशतक लगाया. उन्होंने नाबाद 57 रनों की पारी खेली.
http://झंडा फहराने के दौरान भिड़े कांग्रेसी नेता, जमकर चले थप्पड़-घूंसे
श्रेयस अय्यर ने 44 रनों की पारी खेली. शिवम दुबे 8 रन बनाकर नाबाद रहे. रोहित शर्मा 8, कप्तान विराट कोहली 11 रन बनाकर आउट हो गए. इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 132 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 133 रनों का लक्ष्य दिया. टीम इंडिया ने कसी हुई गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाने दिया. न्यूजीलैंड की तरफ से मार्टिन गप्टिल ने 33 रन और टिम सेफर्ट ने नाबाद 33 रन बनाए. इसके अलावा कोलिन मुनरो ने 26, रॉस टेलर ने 18 और कप्तान केन विलियमसन ने 14 रन बनाए. भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने दो जबकि जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट लिया. राहुल को उनकी शानदान पारी के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया.
http://TVS का इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube लॉन्च, फुल चार्ज पर जाएगा 75 किमी











