আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

निर्भया के दोषी फिर पहुंचे कोर्ट, तिहाड़ जेल प्रशासन पर लगाया ये आरोप

Published on: January 24, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. निर्भया के दोषियों के वकील एपी सिंह ने शुक्रवार को एक बार फिर पटियाला हाउस कोर्ट का रुख किया है. इस बार उन्होंने एक आवेदन डालते हुए अदालत से कहा है कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने अभी तक उन्हें वो कागजात उपलब्ध नहीं कराए हैं, जिससे वह दोषी विनय, पवन और अक्षय की क्यूरेटिव पिटीशन और दया याचिका दाखिल कर सकें. इस वजह से क्यूरेटिव पिटीशन और राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजने में देरी हो रही है. वकील ने आरोप लगाया कि बुधवार को जब वह अपने मुवक्किलों से मिलने जेल पहुंचे तो जेल नंबर तीन में बंद होने के बावजूद काफी कोशिश के बाद उनसे मिलने का मौका मिला.

http://भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी-20 में 6 विकेट से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बढ़त

माना जा रहा है कि शनिवार को पटियाला हाउस कोर्ट इस मामले की सुनवाई कर सकता है. बता दें कि निर्भया के चारों दोषियों के लिए डेथ वॉरंट जारी हो चुका है. इसके तहत पवन, अक्षय, विनय और मुकेश को 1 फरवरी सुबह 6 बजे फांसी दी जानी है. इनमें से एक दोषी मुकेश की क्यूरेटिव पिटीशन और राष्ट्रपति को भेजी गई दया याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है. तीन दोषियों के पास क्यूरेटिव पिटीशन और दया याचिका भेजने का विकल्प बचा है.

http://मतदाताओं को बांटने ले जा रहे थे 62 पौव्वा शराब, दो गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now