আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को झटका, धवन के बाद ये खिलाड़ी भी हुआ बाहर

Published on: January 21, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड दौरे पहले बड़ा झटका लगा है. जहां कंधे में चोट के चलते टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन टी20 और वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं, वहीं अब रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान भारतीय टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के टखने में चोट लग गई जिससे वह न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. ईशांत को दिल्ली के गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करते हुए सोमवार को विदर्भ की दूसरी पारी के पांचवें ओवर में चोट लगी.

http://VIDEO : हिना खान की फिल्म हैक्ड का ट्रेलर रिलीज, ड्रामे और सस्पेंस का तड़का

भारत को न्यूजीलैंड से 21 से 25 फरवरी तक तथा 29 फरवरी से चार मार्च तक न्यूजीलैंड में दो टेस्ट मैच खेलने हैं. ईशांत शर्मा की यह चोट ग्रेड-3 की है जिससे वह न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो गए. सोमवार को ही ईशांत शर्मा का एमआरआई स्कैन कराया गया और मंगलवार को आई रिपोर्ट में पता चला कि उन्हें गंभीर चोट है. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के निदेशक संजय भारद्वाज ने कहा, ‘उन्हें पूरी तरह से छह सप्ताह आराम करने की सलाह दी गई है. इसलिए इसकी बेहद कम संभावना है कि वह अगले महीने न्यूजीलैंड जा पाएं. जब वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जाएंगे तब पता चलेगा कि उनकी स्थिति क्या और वह कब ठीक तरह से चल सकते हैं.’

http://हुंडई ने लॉन्च की कॉम्पैक्ट सिडान Aura, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now