আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया, 2-1 से जीती सीरीज

Published on: January 19, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को बेंगलुरु में खेले गए आखिरी और निर्णायक वनडे मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. बेंगलुरु में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 286 रन बनाए और भारत को सीरीज जीत के लिए 287 रनों का टारगेट दिया. जवाब में टीम इंडिया ने 47.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल करते हुए जीत दर्ज कर ली. भारत के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 119 और कप्तान विराट कोहली ने 89 रन बनाए. श्रेयस अय्यर 35 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाकर नाबाद लौटे.

http://K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, 3500 KM है मारक क्षमता

शिखर धवन के चोटिल होने के कारण केएल राहुल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत की. राहुल इस मैच में 19 रन बनाकर आउट हो गए. इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 286 रन बनाए. ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 131 रनों की पारी खेली.  स्मिथ के अलावा मार्नस लाबुशेन ने 54 और एलेक्स कैरी के 35 रन बनाए. भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट झटके. नवदीप सैनी और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट झटके. रोहित शर्मा को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. वहीं विराट कोहली को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया.

..तो प्रदेश में अब कोई कांग्रेस का नामलेवा भी नहीं रह जाएगा : कौशिक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now