रायपुर. गौरा-गौरी पूजा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सोंटा (चाबुक) मारने वाले भरोसा राम ठाकुर नहीं रहे. जंजगिरी निवासी भरोसा राम का शनिवार को देर रात निधन हो गया. भरोसा राम के निधन पर मुख्यमंत्री बघेल ने गहरा शोक प्रकट किया है. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि यह उनके लिए पारिवारिक क्षति है. उनका जाना परिवार के एक सदस्य के चले जाना जैसा है. वे प्रत्येक वर्ष दीपावली के दूसरे दिन ग्राम जंजगिरी में आयोजित गौरा-गौरी पूजा में हिस्सा लेते आ रहे हैं. इस दौरान भरोसा राम सोंटा मारकर उन्हें आशीर्वाद देते थे. उनके लिए मंगलकामनाएं करते थे. श्री बघेल ने कहा कि स्व. भरोसा राम से मेरा वर्षों पुराना आत्मीय संबंध रहा है. वे हमारे घर के बुजुर्ग थे. मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना करता हूं.
http://साईं जन्मभूमि को लेकर विवाद बढ़ा, शिरडी बंद, मंदिर खुला रहेगा
उनसे मेरे वर्षों पुराने आत्मीय संबंध रहे हैं, वे हमारे सम्मानीय बुजुर्ग थे। उनका निधन मेरे लिए पारिवारिक क्षति है।
मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।
ॐ शांति:
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 19, 2020
अधीक्षिका निलम्बित
दंतेवाड़ा. कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने जिले के दंतेवाड़ा ब्लॉक अंतर्गत संचालित कन्या शिक्षा परिसर पातररास की अधीक्षिका श्रीमती हेमलता नाग को कर्त्तव्यों का सनिष्ठापूर्वक निर्वहन नहीं करने सहित सम्बन्धित के विरुद्ध आवासीय विद्यालय के संचालन में गम्भीर लापरवाही बरतना प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए जाने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण-नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के प्रावधानों के विपरीत कृत्य करने के फलस्वरूप सम्बंधित को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है. निलम्बन अवधि में श्रीमती हेमलता नाग का मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दंतेवाड़ा नियत किया गया है. निलम्बन अवधि के दौरान सम्बन्धित को जीवन-निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.







