नई दिल्ली. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपरेंटिस अधिनियम 1961 के तहत अपरेंटिस के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 17 सितंबर 2019 से शुरू हो गई है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर 2019 है. इच्छुक लोग sbi.co.in/career पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 20 साल और अधिकतम उम्र 28 साल होनी चाहिए. उम्र की गणना 31 अगस्त 2019 के आधार पर की जाएगी. आयु सीमा में छूट से जुड़ी अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं.
http://हम पुलिस को आम जनता के और करीब लाना चाहते हैं : एसपी शुक्ला
इसके अलावा इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास ग्रेजुएशन का सर्टिफिकेट होना चाहिए. उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और क्षेत्रीय भाषा के टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. ऑनलाइन टेस्ट 23.10.2019 को आयोजित किया जाएगा. टेस्ट की तारीख में बदलाव भी किया जा सकता है. इसी के साथ नौकरी का स्थान अखिल भारतीय होगा. आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क (गैर-वापसी योग्य) सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 750 रुपए और एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 125 रुपए है.
http://अधिक दर पर शराब की बिक्री, लवन और आरंग की दुकानों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज









