नई दिल्ली. राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से मात दे दी. तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में भारत ने 1-1 से बराबरी कर ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 340 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 341 रनों का टारगेट दिया. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 49.1 ओवर में 304 रन पर ऑलआउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ ने 98 रनों की पारी खेली. मार्नस लाबुशेन ने (46), एरॉन फिंच (33) रन बनाए.
http://अब राशन कार्ड से भी होगा इलाज, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता ख़त्म
भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए जबकि नवदीप सैनी, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिला. जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट लिया. इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शिखर धवन (96), विराट कोहली (78) और केएल राहुल (80) की अर्धशतकीय पारी के बूते निर्धारित 50 ओवर्स में छह विकेट खोकर 340 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जाम्पा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके जबकि केन रिचर्डसन को 2 विकेट मिले. केएल राहुल को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.
http://काम दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार











