नई दिल्ली. निर्भया गैंगरेप केस के चारों दोषियों का नया डेथ वारंट कोर्ट ने जारी कर दिया है. पटियाला हाउस कोर्ट ने नई तारीख का ऐलान किया. चारों दोषियों को अब 1 फरवरी सुबह 6 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा. इससे पहले मामले में दोषी मुकेश की दया याचिका को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खारिज कर दिया. बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों को 22 जनवरी सुबह 7 बजे फांसी पर लटकाने की तारीख तय की थी. लेकिन इसके बाद दोषी मुकेश सिंह कोर्ट पहुंच गया था.
http://नाबालिग से अनाचार का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
वहीं, इस मामले में नया डेथ वारंट जारी होने के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि जब तक दोषियों को फांसी पर नहीं लटका दिया जाता है, तब तक मेरी बेटी को न्याय नहीं मिलेगा. मुझको पिछले सात साल से तारीख पर तारीख दी जा रही है. उन्होंने कहा कि हमारा सिस्टम ऐसा है कि जहां दोषी की सुनी जाती है. हर जगह निर्भया के गुनहगारों का ही मानवाधिकार देखा जा रहा है. हमारा मानवाधिकार कोई नहीं देख रहा है.
http://एग्रीमेंट पेपर खोने पर शख्स ने मां, पत्नी और 3 बेटियों को उतारा मौत के घाट









